• Thu. Apr 18th, 2024

Madhyapradesh News Diary
madhyapradeshnewsdiary,todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnewsयोजना निर्माण और क्रियान्वयन का प्रभावी साधन है पी.एम. गतिशक्ति : मुख्यमंत्री चौहान 
मैदानी स्तर के अधिकारियों का पी.एम. गतिशक्ति से करें ओरिएंटेशन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की पी.एम. गतिशक्ति की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पी.एम. गतिशक्ति, योजना निर्माण और क्रियान्वयन का प्रभावी साधन है। इसके प्रभावी उपयोग से समय की बचत के साथ योजनाओं का बेहतर और मितव्ययी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। प्रदेश में मैदानी स्तर तक अधिकारी-कर्मचारियों का पी.एम. गतिशक्ति से ओरिएंटेशन सुनिश्चित किया जाए। पी.एम. गतिशक्ति में प्रदेश से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा डाटा को जोड़ने की आवश्यकता हो तो उसकी समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करें। राज्य का विकास किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय में पी.एम. गतिशक्ति मध्यप्रदेश की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री अमित राठौर, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड श्री नंद कुमारम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए अक्टूबर 2021 में पी.एम. गतिशक्ति का शुभारंभ किया गया। इसमें देश में एकीकृत योजना और बुनियादी ढाँचे की कनेक्टिविटी के समन्वित कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार के 16 मंत्रालयों और राज्य सरकारों को सम्मिलित किया गया है। देश के व्यवसायों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने टेक्सटाईल क्लस्टर, फार्मास्युटिकल क्लस्टर जैसे आर्थिक जोन भी इसमें सम्मिलित हैं। इससे अधो-संरचना से संबंधित योजनाओं में मंत्रालयीन और विभागीय स्तर तक समन्वय और सहयोग बढ़ेगा। साथ ही विकास योजनाएँ तैयार करने के तरीकों में बड़ा बदलाव आएगा। संसाधनों और क्षमताओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा। कार्य-क्षमता में वृद्धि, समय का सद्उपयोग सुनिश्चित होने के साथ कार्य में दोहराव की संभावनाओं को भी रोका जा सकेगा।

प्रदेश में पी.एम. गतिशक्ति के क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज़ और नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप गठित किया गया है। इसमें अधो-संरचना से जुड़े मंत्रालयों और विभाग के अधिकारी शामिल हैं। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित विशेषज्ञों को शामिल कर टेक्निकल सपोर्ट यूनिट का गठन किया जा रहा है। पी.एम. गतिशक्ति में मुख्य रूप से सड़क, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, नगरीय विकास एवं आवास और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों में समग्र बुनियादी ढाँचे को सशक्त करने और बेहतर समन्वय के लिए व्यवस्था विकसित होगी। प्रदेश के विभिन्न विभागों के 27 अधिकारी, गांधी नगर गुजरात के भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एण्ड जियो इन्फॉरमेटिक्स में हुए प्रशिक्षण में शामिल हुए। इनके द्वारा राज्य में विभिन्न स्तरों पर क्षमता विकास गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। प्रदेश में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग पी.एम. गतिशक्ति का नोडल विभाग है। madhyapradeshnewsdiary,todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews
=======================================================
औषधीय पौधों की खेती करना समयानुकूल – मुख्यमंत्री चौहान
किसानों की आय बढ़ाने और जड़ी-बूटियों की आपूर्ति में सहायक होगी देवारण्य योजना
मुख्यमंत्री चौहान ने की योजना की समीक्षा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि औषधीय पौधों की खेती, किसानों के लिए लाभदायक है। बदलती वैश्विक परिस्थितियों और स्वास्थ्यगत आवश्यकताओं के परिणामस्वरूप जड़ी-बूटियों का महत्व और उनकी माँग बढ़ी है। औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित देवारण्य योजना समयानुकूल है। प्रदेश में इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त और सक्षम स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से कृषकों को चिन्हित किया जाए। किसानों को आवश्यक प्रशिक्षण, क्षमता विकास और उत्पादों की बिक्री के लिए सही मार्केट लिंकेज स्थापित करने की व्यवस्था की जाए। आयुर्वेदिक उत्पादों से जुड़ी कम्पनियों की माँग के अनुसार प्रदेश में औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित करें। किसानों को भी प्र-संस्करण प्रक्रिया से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर देवारण्य योजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया, प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव आयुष श्री प्रतीक हजेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अजीत केसरी बैठक में वर्चुअली सम्मिलित हुए। देवारण्य योजना का क्रियान्वयन वन विभाग के साथ कृषि, उद्यानिकी, आयुष और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

जानकारी दी गई कि प्रारंभिक रूप से योजना का क्रियान्वयन अनूपपुर, नर्मदापुरम, सतना, झाबुआ, डिण्डौरी, बैतूल और सीहोर में किया जा रहा है। अनूपपुर में लेमनग्रास और पॉमारोज़ा, नर्मदापुरम में शतावरी, स्टीविया, मोरिंगा, टुकुमारी और लेमनग्रास से संबंधित परियोजनाओं के क्रियान्वयन की योजना है। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रदेश के 21 विकासखंड के 132 स्व-सहायता समूहों द्वारा औषधीय पौधों की फसल ली जा रही है। धार, झाबुआ, मंडला, अनूपपुर, उमरिया, सीहोर, अलीराजपुर और श्योपुर में आँवला, सुरजना, अश्वगंधा, सफेद मूसली, इसबगोल और स्टीविया की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

औषधीय पौधों की मार्केट लिंकेज के लिए डाबर, महर्षि आयुर्वेद, ओमनी एक्टिव, बोटेनिक हेल्थ, नेचुरल रिमेडिस, सिपला और इमामी जैसी कम्पनियों से सम्पर्क किया गया है। कृषकों के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों से उच्च गुणवत्ता के पौधे तैयार करने, फेसिलिटेशन केन्द्र से बीज और उत्पाद टेस्टिंग की व्यवस्था तथा पौधों की खेती, औषधियों के विदोहन, प्र-संस्करण, भंडारण, पेकेजिंग और विपणन का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। madhyapradeshnewsdiary,todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews
===========================================================
पोर्टल की संख्या कम करें विभाग – मुख्यमंत्री चौहान
नागरिक सुविधा के लिए एक प्रकृति के पोर्टल्स को किया जाए समन्वित
मुख्यमंत्री चौहान ने सिटीजन सर्विस डिलिवरी पोर्टल के संबंध में ली बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नागरिकों को विभिन्न सेवाओं के लिए भिन्न-भिन्न पोर्टल का उपयोग करना पड़ता है। सभी पोर्टल की अलग-अलग जटिलताएँ हैं। इससे नागरिकों की समस्याएँ बढ़ती हैं। विभाग पोर्टल्स की संख्या कम करने की दिशा में कार्य करें। नागरिक सुविधा को देखते हुए एक प्रकृति के पोर्टल को समन्वित किया जाए। विभिन्न सेवाओं के लिए एकीकृत पोर्टल बनाने की दिशा में समय-सीमा निर्धारित कर कार्य करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय में सिटीजन सर्विस डिलिवरी पोर्टल संबंधी बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनोज गोविल, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री अमित राठौर, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड श्री नंद कुमारम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बताया गया कि सिटीजन सर्विस डिलिवरी के लिए हितग्राही मूलक प्रमाण-पत्र प्रदान करने संबंधी सेवा को ई-सर्विस पोर्टल अथवा ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में लाया जाएगा। एक सेक्टर के विभागों की सिटीजन आधारित योजनाओं के लिए एक समान गतिविधियों से संबंधित विभागों जैसे कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता आदि के लिए एक प्रकार का पोर्टल विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार हितग्राही को भुगतान संबंधी योजनाओं के लिए एक पोर्टल तथा सब्सिडी के लिए भी एक ही पोर्टल बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। madhyapradeshnewsdiary,todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews
===========================================================
विद्यार्थियों को जाति और मूल निवासी प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही प्राप्त हों : मुख्यमंत्री चौहान
आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने ग्राम स्तर पर चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री चौहान ने की सिंगल सिटीजन डेटाबेस की समीक्षा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में ऐसी व्यवस्था स्थापित करने को कहा है जिसमें मूल निवासी और जाति प्रमाण-पत्र एवं भूमि संबंधी अभिलेखों के लिए लोगों को शासकीय कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े। मुख्यमंत्री ने पात्र विद्यार्थियों को जाति और मूल निवासी प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही दिये जाने को भी सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सिंगल सिटीजन डेटाबेस पर निवास कार्यालय में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी लोगों के आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन प्रदेशवासियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है और जो शेष रहे हैं, उनकी जानकारी एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अद्यतन तकनीक का उपयोग करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं, कमियों और हितग्राहियों की परेशानियों को चिन्हित करने की व्यवस्था भी विकसित करें। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनोज गोविल, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री अमित राठौर, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड श्री नंद कुमारम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बताया गया कि विभिन्न विभागों के डेटाबेस को समग्र में शामिल कर एकल नागरिक डेटाबेस का निर्माण करना सिंगल सिटीजन डेटाबेस का मूल उद्देश्य है। अभियान से समग्र में पंजीकृत नागरिकों का ई-केवायसी किया जाएगा। इससे एक समग्र सदस्य को प्राप्त विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी आसानी से प्राप्त होगी। समग्र को सक्षम कर इससे विभिन्न विभागों की सेवाएँ जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना का पंजीयन, जाति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन आदि दी जा सकेगी। विभिन्न विभागों के डेटाबेस को समग्र में शामिल करने के उद्देश्य से समग्र में आधार संदर्भ संख्या, जाति एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र, भूमि संबंधी जानकारी का विवरण और कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची को जोड़ा जा रहा है। अब तक लगभग 48 लाख जाति प्रमाण-पत्र की समग्र के साथ मेपिंग पूर्ण हो गई है।

बैठक में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में समग्र का उपयोग सुनिश्चित करने, विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए एकल फार्म बनाए जाने, एक स्तर के सक्षम अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की सेवाओं को प्रदान करने का अधिकार देने और विवाह प्रमाण-पत्र बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया को समग्र पोर्टल पर विकसित करने पर विचार-विमर्श हुआ। madhyapradeshnewsdiary,todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews
===========================================================
मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद, करंज और मौलश्री के पौधे रोपे
विमेन्स पॉवर जन-कल्याण समिति के सदस्यों ने भी किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्मार्ट सिटी उद्यान में समाचार-पत्र नवदुनिया भोपाल के स्थानीय संपादक श्री संजय मिश्रा, स्टेट ब्यूरो चीफ श्री धनंजय प्रताप सिंह तथा विमेन्स पॉवर जन-कल्याण समिति के सदस्यों के साथ बरगद, करंज और मौलश्री के पौधे रोपे। समिति की सदस्य श्रीमती चंचल सिंह राजपूत, श्रीमती रीना सोनी, श्रीमती अभिलाषा शर्मा, श्रीमती मनीषा राठौर, सुश्री दीपशिखा श्रीवास्तव तथा श्रीमती मोना श्रीवास्तव पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।

समिति द्वारा परिवार के सदस्यों और मित्रों के जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ और पुण्य-स्मरण में पौध-रोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती है। सफाई अभियान और वर्षा ऋतु में विशेष रूप से वृक्षा-रोपण किया जाता है। पर्यावरण-संरक्षण के लिए अमानक स्तर की पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध नगर निगम द्वारा चलाए गए अभियान में भी समिति सहयोग कर रही है।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए पौधों में बरगद का धार्मिक महत्व है। साथ ही आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। इसके चमकीले हरे पत्ते, वृक्ष की सुन्दर बनावट मन को मोह लेती है। madhyapradeshnewsdiary,todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews
===========================================================
मुख्यमंत्री चौहान ने शाहगंज के नागरिकों को दी बधाई
शाहगंज बनी पहली समरस नगर पंचायत
शाहगंज नगर पंचायत के सभी 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की शाहगंज नगर पंचायत के सभी 15 पार्षद के निर्विरोध निर्वाचित होने पर वहाँ के नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह प्रदेश की पहली नगर पंचायत है जहाँ सभी 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं अर्थात नगर पंचायत का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हो गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह पहली समरस नगर पंचायत होगी। शाहगंज की जनता ने सामंजस्य, समन्वय और समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चुनाव के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले वातावरण के बीच शाहगंज ने समरसता का परिचय दिया है। इस समरस नगर पंचायत में विकास और जन-कल्याण के कार्य आदर्श स्वरूप में किए जाएंगे। इन कार्यों को पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शाहगंज का आदर्श विकास किया जाएगा। madhyapradeshnewsdiary,todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews
===========================================================*राष्ट्रपति प्रत्याशी चयन पर 23 जून को प्रधानमंत्री जी और पार्टी नेतृत्व का आभार जतायेंगे जनजातीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी*
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ओर से उड़ीसा की श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद के चुनाव में संयुक्त प्रत्याशी बनाए जाने पर 23 जून गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के समस्त जनजातीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी तथा केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित रहेंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए द्वारा देश में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए जनजातीय वर्ग की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है। इस निर्णय से देश के संपूर्ण जनजातीय समाज में उत्सव का माहौल है। मध्यप्रदेश के जनजातीय वर्ग के समस्त सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जनजातीय बंधु एकत्रित होकर जनजातीय वर्ग की महिला कार्यकर्ता को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर 23 जून को प्रातः 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त कर संपूर्ण जनजातीय समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। madhyapradeshnewsdiary,todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews
===========================================================
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, महापौर से लेकर राष्ट्रपति तक बन सकता है सामान्य कार्यकर्ता*
*मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-उज्जैन को विकास के मामले में अदभुत शहर बनाएंगे*
*भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने जनआशीर्वाद रैली का किया शुभारंभ*

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह भाजपा में ही होता है कि कोई सामान्य कार्यकर्ता भी महापौर से लेकर राष्ट्रपति तक बन सकता है। कांग्रेस ने विधायकों को महापौर के टिकट दिए हैं, लेकिन हमने अपने एक सामान्य कार्यकर्ता को मुकेश टटवाल को महापौर प्रत्याशी बनाया है। आप भाजपा को समर्थन दीजिए, हम उज्जैन को विकास के मामले में अदभुत शहर बनाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को उज्जैन में जनआशीर्वाद रैली के शुभारंभ के अवसर पर कही।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को उज्जैन से भगवान महाकाल का पूजन कर जनआशीर्वाद रैली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के महापौर प्रत्याशी श्री मुकेश टटवाल और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में शहर के प्रमुख मार्गों से जनआशीर्वाद रैली कर जनता का आशीर्वाद लिया। रैली के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने शहीद पार्क के समीप जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों की जिताने की अपील की।

डबल इंजन की सरकार उज्जैन को न्यारा बनाने में कोई कसर नहीं छोडेगी : चौहान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब विश्व गुरु बन रहा है, तेजी से आगे बढ़ रहा है, चारों दिशाओं में देश का विकास हो रहा है। एक तरफ मोदी जी की सरकार और दूसरी तरफ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार विकास के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की ये सरकार उज्जैन को तीन लोक से न्यारा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आप लोग कल्पना करके देखें; एक तरफ 2003 तक जब कांग्रेस की सरकार थी तब उज्जैन का विकास कैसा था ? लेकिन पिछले 15 साल में उज्जैन का स्वरूप बदल गया है। श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन के चारों तरफ सड़कें, फ्लाईओवर, ओवर ब्रिज, मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है।
क्या उज्जैन में कांग्रेस का एक भी ऐसा कार्यकर्ता नहीं जो महापौर का चुनाव लड़ सके
श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास आज कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभाव है इसीलिए तो विधायकों को मौका दे रही है। उन्हें पूरी उज्जैन में एक भी कार्यकर्ता नहीं मिला जो महापौर पद के लिए प्रत्याशी हो सके। कांग्रेस को बाहर से प्रत्याशी लाना पड़ा। जबकि हमारे यहां विधायक के रूप में वहां पर लड़ने वालों की कमी नहीं थी लेकिन हमने एक ऐसे कार्यकर्ता को अवसर दिया है जिसके पिता मिल में काम करते थे। आप सभी महापौर प्रत्याशी श्री मुकेश टटवाल को आशीर्वाद दें और पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
उज्जैन का विकास अबाधित चलता रहे इसलिए भाजपा को आशीर्वाद प्रदान करें : शर्मा

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उज्जैन का अद्भुत विकास हो रहा है और इस विकास की गाथा को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों और महापौर के प्रत्याशी श्री मुकेश टटवाल को विजय बनाएं। भाजपा की जीत से विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जो डेढ़ साल तक आई थी उसने सिर्फ प्रदेश का बंटाधार किया था और योजनाएं बंद कर दी थी। भाजपा सरकार बनते ही हमने फिर से उन योजनाओं को शुरू किया है। चाहे वह कन्यादान योजना हो या फिर आवास योजना या अन्य कई प्रकार की योजना सभी में हमने गरीबों का भला करने का काम किया है। श्री शर्मा ने गरीब और समाज के पिछडे लोगों का विकास निरंतर जारी रहे इसके लिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय बनाएं और उज्जैन के चहुँमुखी विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।

जनता ने बरसाएं फूल, पार्टी नेताओं ने लिया आशीर्वाद
पार्टी महपौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा की जनआशीर्वाद रैली महाकाल दर्शन के पश्चात कोट मोहल्ला चौराहा से प्रारंभ हुई। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आम जनता ने फूल बरसाते हुए रैली का स्वागत किया। रैली के आगे पार्टी कार्यकर्ता और आमजन उत्साह के साथ चल रहे थे। रैली में कई स्थानों पर भावुक दृश्य देखने को मिले। रैली का शहर के प्रमुख मार्गो में विभिन्न सामाजिक संगठन और आमजन मंच से स्वागत कर रहे थे। इन सबके बीच एक बुजुर्ग महिला दौडते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान को माला पहनाने के लिए आयी। मुख्यमंत्री ने दूर से देखकर अपना काफिला रोकते हुए उनसे माला ली। बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री को ढेर सारा आशीर्वाद दिया।
महापौर प्रत्याशी श्री मुकेश टटवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सिर्फ सेवा के लिए आप लोगों के बीच खड़ा हुआ हूं और हमेशा सेवा ही करूंगा और जनता की ओर साष्टांग दंडवत कर भाजपा प्रत्याशी ने जनता से जीत का आशीर्वाद माँगा।
रैली में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेता डॉ सत्यनारायण जटिया, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, चुनाव संचालक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, वरिष्ठ नेता श्री रूप पमनानी, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री राजपाल सिंह सिसोदिया, डॉ सनवर पटेल, श्री सचिन सक्सेना, श्री संजय अग्रवाल, श्री विशाल राजोरिया, श्री सत्यनारायण खोईवाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। madhyapradeshnewsdiary,todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews   ===========================================================
मुख्यमंत्री सतना और प्रदेश अध्यक्ष सिंगरौली में 23 जून को करेंगे चुनाव प्रचार*
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 23 जून को सतना और सिंगरौली चुनाव प्रचार पर रहेंगे। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री सतना एवं प्रदेश अध्यक्ष सिंगरौली में जनसभा को संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सतना में पार्टी के महापौर प्रत्याशी श्री योगेश ताम्रकार एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगें। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा सिंगरौली में महापौर प्रत्याशी श्री चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
madhyapradeshnewsdiary,todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews
==========================================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.