• Sun. Apr 28th, 2024

राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने बैतूल में वीर सपूत को दी श्रद्धांजलि

भोपाल : शनिवार, मई 13, 2017
सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य शनिवार को बैतूल में हमलापुर निवासी सी.आर.पी.एफ. जवान स्वर्गीय श्री अनिल अड़लक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। आज स्वर्गीय अड़लक के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री आर्य ने मुख्यमंत्री और राज्य शासन की ओर से शहीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

श्री लाल सिंह आर्य ने स्व. श्री अड़लक के परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि वीर सैनिक के परिजनों को नियमानुसार शासन से मिलने वाली सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

अंतिम संस्कार में विधायक श्री हेमन्त खण्डेलवाल, श्री चेतराम मानेकर, श्री चन्द्रशेखर देशमुख, श्री मंगलसिंह धुर्वे, श्री महेन्द्र सिंह चौहान भी शामिल हुए एवं स्वर्गीय अड़लक को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के पूर्व सी.आर.पी.एफ. एवं पुलिस बल के जवानों द्वारा वीर जवान को सलामी दी गई। सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गंगाबाई उइके ने भी वीर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.