• Sun. Mar 8th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गोवा मुक्ति दिवस(goamuktidiwas) पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे
pmindia,narendra modi,Primeminister narendra modi,PM,prime minister of india,todayindia,todayindianews24,today india,todayindialiveप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गोवा मुक्ति दिवस पर गोवा में डॉक्टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी स्‍टेडियम में दोपहर बाद लगभग तीन बजे आयोजित समारोह में भाग लेंगे। वे इस दौरान ऑपरेशन विजय के स्‍वतंत्रता सेनानियों और योद्धाओं को सम्मानित करेंगे। यह दिवस गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्‍त कराने के लिए भारतीय सशस्‍त्र सेना के ऑपरेशन विजय की सफलता के उपलक्ष्‍य में हर वर्ष 19 दिसम्‍बर को मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री गोवा में साढ़े छह सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इनमें फोर्ट एग्वेरा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कॉलेज में सुपर-स्पेशियलिटी ब्लॉक, न्यू दक्षिण गोवा जिला अस्पताल, मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केन्द्र और दाबोलिन-नेवेलिन में गैस इंसुलेटिड सब-स्टेशन का उद्घाटन शामिल हैं। श्री मोदी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विधिक शिक्षा विश्वविद्यालय और भारतीय बार काउन्सिल अनुसंधान ट्रस्ट की आधारशिला भी रखेंगे।

गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत तीन सौ अस्सी करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसमें एन्जियोप्लास्टी, बाइपास सर्जरी, लीवर प्रत्यारोपण, गुर्दा प्रत्यारोपण और डायलिसिस की सुविधा होगी।

न्यू दक्षिण गोवा जिला अस्पताल दो सौ बीस करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें 33 विभागों की ओ.पी.डी. सेवाएं उपलब्ध होंगी।

फोर्ट एग्वेरा जेल संग्रहालय का 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है।

मोपा हवाई अड्डे पर कौशल विकास केन्द्र का निर्माण लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यहां सोलह तरह की विधाओं में रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

मडगांव में दाबोलिन-नेवेलिन गैस इन्सुलेटिड सब-स्टेशन के निर्माण पर लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय की एकीकृत विद्युत विकास स्कीम के अंतर्गत किया गया है। यहां से आसपास के गांव में बिजली की लगातार आपूर्ति संभव होगी।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विधिक शिक्षा विश्वविद्यालय और भारतीय बार काउन्सिल अनुसंधान न्यास की स्थापना गोवा को उच्च और तकनीकी शिक्षा का केन्द्र बनाने के उद्देश्य से की गई है।
============================Courtesy=============================
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गोवा मुक्ति दिवस(goamuktidiwas) पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे
pmindia,narendra modi,Primeminister narendra modi,PM,prime minister of india,todayindia,todayindianews24,today india,todayindialive

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *