• Tue. Apr 23rd, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव में मकर संक्राति के पावन पर्व पर पतंग उड़ाकर प्रदेश को विकास की ऊंचाईयों तक पहुंचाने का संदेश दिया

रायपुर, 14 जनवरी 2017
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव में मकर संक्राति के पावन पर्व पर पतंग उड़ाकर प्रदेश को विकास की ऊंचाईयों तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने स्थानीय होटल परिसर में आज दोपहर सूर्य के उत्तरायण होने के शुभ अवसर पर प्रदेश वासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश के लोगों का हौसला पतंग की आकाशीय ऊंचाईयों को छू रहा है। जनता-जनार्दन के इसी हौसले, सहयोग और विश्वास से ही उन्हें प्रदेश को विकास की अनंत ऊंचाईयों तक ले जाने का हौसला मिलता है। मुख्यमंत्री के साथ इस पावन पर्व में महापौर श्री मधुसूदन यादव सहित कई वरिष्ठ समाज सेवी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.