• Sat. Mar 7th, 2026

गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री चौहान गुरूद्वारा पहुँचे

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 5, 2017
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह गुरू गोविन्द सिंह जी की 350वीं जयंती पर हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारा पहुँचकर मत्था टेका। उन्होंने नागरिकों को गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने मुख्यमंत्री का शाल और सरोपा भेंट कर स्वागत किया।

श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य का दिन है। गुरू गोविन्द सिंह ने विश्व समाज को नया प्रकाश दिया। अन्याय, शोषण, अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष किया। अपने पंथ की बलिदानी परम्परा से देश की शान बढ़ाई। मानवता, देश और पंथ की सच्चे मन से सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पूरे साल मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में मार्च माह में पटना साहब गुरूद्वारा तक विशेष ट्रेन जाएगी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *