• Sat. Mar 7th, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार महाकालेश्वर मन्दिर में रूद्राभिषेक कर भगवान महाकाल के दर्शन किये
shivrajsinghchouhan,mpcm,madhyapradesh chiefminister,chiefminister of madhyapradesh,mpnews,madhyapradesh news,MPVaccinationMahaAbhiyan,todayindia,today indiaभोपाल : सोमवार, जुलाई 26, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार को उज्जैन पहुँचकर सपरिवार भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन कर महारूद्राभिषेक किया। महारूद्राभिषेक महाकालेश्वर मन्दिर के पुरोहितों एवं पुजारियों द्वारा सम्पन्न कराया गया। महारूद्राभिषेक पूजन में मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह एवं पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह एवं श्री कुणाल सिंह भी सम्मिलित हुए। पूजन शासकीय पुजारी श्री घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ। पूजन के दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, जन-प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
shivrajsinghchouhan,mpcm,madhyapradesh chiefminister,chiefminister of madhyapradesh,mpnews,madhyapradesh news,MPVaccinationMahaAbhiyan,todayindia,today india

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *