• Sun. Mar 8th, 2026

प्रकृति आराधना की परंपरा है गोवर्धन पूजा-मुख्यमंत्री चौहान ने की गौ माता की पूजा

भोपाल : सोमवार, अक्टूबर 31, 2016
मुख्यमंत्री निवास पर आज गोवर्धन पूजा का अनुष्ठान उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं श्रीमती साधना सिंह चौहान ने विधि-विधान से गोवर्धन की पूजा की। उन्होंने अपनी गौशाला की गाय नन्दिनी और लक्ष्मी को खीर-पुड़ी खिलाई और पूजा की।

श्री चौहान ने कहा कि गोवर्धन पूजा की परंपरा प्रकृति आराधना करने की परंपरा है। इसी परंपरा का निर्वहन किया गया है। यह प्रकृति के प्रति आदर और आभार व्यक्त करने का पर्व है। पहाड़ों, नदियों, पेड़, पौधों वनस्पतियों को पूजने का संस्कार है। वे सबको जीवन देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश है कि पर्यावरण की रक्षा करें। इसे बचाकर रखें। प्रकृति के शोषण की बजाय दोहन करें। शोषण से प्रकृति में असंतुलन पैदा होता है और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।

श्री चौहान एवं श्रीमती साधना सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास प्रांगण में स्थापित गौशाला में गौ माता और बछड़ों की पूजा की और उन्हें खीर-पुड़ी खिलाई।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *