• Sat. Mar 7th, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीपल का पौधा लगाया
shivrajsinghchouhan,mpcm,madhyapradesh chiefminister,chiefminister of madhyapradesh,mpnews,madhyapradesh newsसीड बॉल्स और पौधों का किया वितरण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी पार्क में पीपल का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आज किए गए पौधरोपण की फोटो को अंकुर वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वायुदूत एप पर अपलोड किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी कम्पोस्ट खाद के लिए स्मार्ट सिटी पार्क में कम्पोस्ट पिट का निर्माण आरंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रीन प्लेनेट बायसिकल राइर्डस एसोसिएशन के प्रतिनिधि को सीड बॉल्स प्रदान कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इसके साथ ही पौधों का वितरण कर प्रत्येक व्यक्ति से साल में एक बार पौधा लगाने की अपील भी की।
shivrajsinghchouhan,mpcm,madhyapradesh chiefminister,chiefminister of madhyapradesh,mpnews,madhyapradesh news


aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *