• Tue. Apr 16th, 2024

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सुनी फगुनी बाई की समस्या

रायपुर, 12 अगस्त 2016
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दुर्ग जिले के ग्राम कोड़िया में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने पर उनसे मिलने करीब 84-85 साल की एक वयोवृद्ध महिला श्रीमती फगुनी बाई वर्मा भी पहंुची और उसने मंच के पास पहंुचकर मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री को यह बात मालूम पड़ने पर वह स्वयं उस वृद्ध महिला के पास पहंुचे और उससे उनकी समस्या की जानकारी ली। महिला ने बताया कि उसकी बहू ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। कलेक्टर ने महिला को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के माध्यम से उन्हें सहायता पहुंचाई जाएगी। उन्होंने इसके लिए जिला कलेक्टर श्रीमती आर. शंगीता को भी निर्देशित किया।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.