• Sat. Mar 7th, 2026

वैब सीरीज तांडव के निर्देशक और पटकथा लेखक सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
TandavWebSeries,web series tandav,tandav,todayindia,todayindia news,today india news in hindi,Headlines,Latest News,Breaking News,Cricket ,Bollywood24,today india news,today india,aaj ki khas khabren,headlinesवैब सीरीज तांडव के निर्देशक और पटकथा लेखक सहित पांच लोगों के खिलाफ उत्‍तरप्रदेश के लखनऊ में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हजरतगंज पुलिस थाने में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट में अमेजन प्राइम इंडिया की मुख्‍य कंटेंट प्रमुख अपर्णा पुरोहित, निर्माता हिमांशु कृष्‍ण मेहरा, निर्देशक अली अब्‍बास जाफर और वैब सीरीज के पटकथा लेखक गौरव सोलंकी के अलावा एक गुमनाम व्‍यक्ति को शामिल किया गया है।

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सांरग ने अमेजन प्राइम वीडियो पर चल रही वेब सीरीज़ ‘तांडव’ को हटाने के लिए सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अमेजन इन को पत्र लिखा। विश्वास सारंग ने अपने पत्र में अमेज़न को चेतावनी भी दी है कि अगर तत्काल उसने अपने ओटीटी प्लेटफ़ार्म से तांडव को नहीं हटाया तो अमेज़न ऑनलाइन शॉपिंग का भी बहिष्कार किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कहा कि
#TandavWebSeries के जरिए टुकड़े-टुकड़े गैंग ने सुनियोजित तरीके से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। हम इस संबंध में विधि विभाग से सलाह-मशविरा कर रहे हैं कि इनके खिलाफ क्या कानूनी कदम उठाया जा सकता है।
============
courtesy
============
TandavWebSeries,web series tandav,tandav,todayindia,todayindia news,today india news in hindi,Headlines,Latest News,Breaking News,Cricket ,Bollywood24,today india news,today india,aaj ki khas khabren,headlines

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *