• Fri. May 17th, 2024

युगों-युगों तक याद रहेगा ’अगस्त क्रांति’ का ऐतिहासिक दिन: डॉ. रमन सिंह : मुख्यमंत्री ने आज ’अगस्त क्रांति’ दिवस पर जनता को दी शुभकामनाएं

रायपुर 08 अगस्त 2016
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 09 अगस्त का दिन युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ’अगस्त क्रांति’ के नाम से प्रसिद्ध यह दिन हमें तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की याद दिलाता है। डॉ. सिंह ने कहा-सन् 1942 में आज के दिन भारत माता को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए एक निर्णायक लड़ाई की शुरूआत हुई, जिसने ब्रिटिश सरकार की बुनियाद को हिलाकर रख दिया। डॉ. रमन सिंह ने अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम के सभी महान नेताओं और अमर शहीदों को याद करते हुए कहा है कि उनके महान संघर्षों की बदौलत ही हमें आजादी और लोकतंत्र की खुली हवा में सांस लेने का अधिकार मिला है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सदभावना को सुदृढ़ बनाने तथा स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा संगठित रहने का आव्हान किया है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *