rahatIndori,rahatIndori Ka Nidhan,mashoor shayar rahatindori ka nidhan
…..मेरी पेशानी पे हिन्दुस्तान लिख देनासंस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा मशहूर शायर राहत इंदौरी के निधन पर शोक
संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रदेश ही नहीं देश के भी मशहूर शायर श्री राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय श्री राहत इंदौरी ने देश और दुनिया में इंदौर और मध्यप्रदेश का नाम रौशन किया, इसके लिये प्रदेश उनका ऋणी रहेगा। सामाजिक सद्भाव के पक्षधर श्री इंदौरी ने भारतीय उर्दू साहित्य और फिल्म उद्योग को अनेक अद्भुत रचनाएँ दीं।
संस्कृति मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक-संतप्त परिवार को असहनीय दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।
rahatIndori,rahatIndori Ka Nidhan,mashoor shayar rahatindori ka nidhan
